मसूरी:- रोटरी क्लब मसूरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आरटीवीसी की महिलाओं को उनके साहस और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया ।
रोटरी क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे उत्साह के साथ मनााया व कार्यक्रम आयोजित कर आटीवीसी की महिलाओं को सम्मानित किया । रोटरी क्लब ने उन महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने पहली बार अपने घरों से बाहर निकल कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। इस अवसर पर रोटरी सदस्यों ने महिलाओं को सम्मानित किया व कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की जानी चाहिए। विशेष रूप से आरटीवीसी की दो शिक्षिकाओं ज़ीनत अली जो सिलाई सिखाती हैं, और कनिका शेनॉय जो अंग्रेज़ी पढ़ाती हैं, उनको उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रोटरी क्लब द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने और समुदाय के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इस आयोजन में रोटरी क्लब की प्रथम महिला रेणु जैन, सचिव अश्विनी मित्तल, निदेशक व्यावसायिक सेवा योगिता गोयल, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप माथुर, पूर्व अध्यक्ष एन.के. सहानी और रोटेरियन नूपुर करणवाल उपस्थित रहे।

