रस्किन बॉड ने मनाया 92वां जन्म दिवस।


मसूरी। अंग्रेजी साहित्य के लेखक पद्मश्री, पद्मभूषण रस्किन बॉड ने इस बार अपना जन्म दिन देहरादून में मनाया। इन दिनों उनका स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर देहरादून में निवास कर रहे हैं। जहां उन्होंने घर पर ही सादगी से 92वां जन्म दिवस मनाया। साहित्यकार रस्किन बॉड के 92वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित एक आत्मीय एवं गरिमामयी समारोह में शामिल हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल व विदुषी निशंक उनियाल इस मौके पर मौजूद रहे। आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि रस्किन बॉड के जन्म दिवस पर शामिल होना सौभाग्य की बात है, यह अवसर केवल जन्मदिवस का उत्सव नहीं, बल्कि साहित्य, संवेदनाओं और आत्मीयता से भरे सुंदर क्षणों का संगम था। 92 वर्ष की आयु में भी रस्किन बॉन्ड की सजग स्मरण शक्ति, उनकी सहज विनोदप्रियता और सरल व्यक्तित्व सभी को अभिभूत कर गया। अपने संबोधन में उन्होंने अपने विशिष्ट हास्य और आत्मीय शैली के साथ उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसने पूरे वातावरण को और अधिक जीवंत एवं भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्य प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक यादगार बना दिया। इस मौके पर उन्होंने अपनी नई पुस्तक ऑरन टाइम फेयरेट फ्रेडशिप स्टोरीज का विमोचन भी किया। मालूम हो कि हर वर्ष रस्किन बॉड अपना जन्म दिन मसूरी में अपने परिवार के साथ मनाते थे वहीं वह दिन में मालरोड पर एक पुस्तक भंडार में अपने प्रसंसकों के साथ जन्म दिन मनाते थे, लेकिन इस बार स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस मसूूरी में जन्म दिन नहीं मना पाये जिस कारण उनके प्रसंसक निराश दिखे। उनका जन्म दिन मनाने व उनकी एक झलक पाने के लिए देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में उनके पाठक व प्रसंसक मसूरी पहुंचते थे उनके साथ फोटो खिचंवाते थे व उनकी पुस्तक खरीद कर ऑटोग्राफ लेते थे। लेकिन इस बार यह मसूरी में न होने से प्रसंसकों में निराशा नजर आयी।