मसूरी:- संजय ऑर्थाेपीडिक स्पाइन एवं मेटरनिटी सेंटर ने आठवे संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, रानीपोखरी में सड़क सुरक्षा व्याख्यान का आयोजन किया गया।
ऑर्थाेपीडिक सर्जन पद्म डॉ. बीकेएस. संजय ने कहा कि वाहन चलाना आजकल रोजमर्रे की आवश्यकता है जिसके बिना कोई भी काम नहीं हो सकता चाहे शिक्षा हो, व्यापार हो, मनोरंजन हो या फिर पर्यटन। इस पर चर्चा करते हुए डॉ. बीकेएस. संजय ने सरकार से अपील की कि स्कूलों के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा शिक्षा की आवश्यकता है एवं छात्र-छात्राओं व अध्यापकों से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के संदेश को जन जन तक फैलाऐं। इंडिया एवं इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर ऑर्थाेपीडिक सर्जन डॉ. गौरव संजय ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। स्कूल के संस्थापक बीपी उनियाल ने छात्र-छात्राओं से बताए गए नियमों को सीखने एवं उनका पालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने डॉ. संजय और उनकी संस्था द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की रजत जयंती वर्ष पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा उनियाल, एकेडमिक एडवाइजर डीपी बडोनी, असिस्टेंट डायरेक्टर साकेत उनियाल, सोनिया, लक्ष्मी, अभिषेक, स्वाती एवं स्कूल के अध्यापक एवं सह कर्मचारी मौजूद रहे।

