मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज के दो वर्ष प्रधानाचार्य रहे ब्रदर रमेश अमलानाथन के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया वहीं नये प्रधानाचार्य का पद संभालने पर ब्रदर जेयसीलन का जोरदार स्वागत किया गया।
विदाई समारोह में सेंट जार्ज कालेज के हैड प्रीफैक्ट सागर जोशी ने नये प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन का परिचय देते हुए स्वागत भाषण दिया। उसके बाद पौधा भेंट करके उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल क्वायर व बैंड ने अपने मधुर गीत और संगीत की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् निवर्तमान प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन को छात्रों ने उपहार देकर देकर सम्मानित किया गया। सभी कक्षाओं के द्वारा बनाए गए धन्यवाद कार्डस् को देखकर ब्रदर रमेश अमलानाथन भावुक नज़र आए।

छात्र श्रेय जैन व अध्यापक आनंद थापा ने ब्रदर रमेश अमलानाथन के विद्यालय के विकास में दिए गये सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर निवर्तमान प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन ने सेंट जॉर्ज कॉलेज में बिताए गए दो वर्षों के अपने अनुभव बताते हुए कहा कि हमें अपने विद्यालय को और ऊँचे शिखर पर ले जाना है। इसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन को व पूरे सेंट जॉर्ज परिवार को शुभकामनाएँ दी। वहीं विद्यालय के नए प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि मानव मस्तिष्क एक वाटिका के समान है और विचार उसमें बोए जाने वाले बीजों के समान हैं। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम उस बगीचे में उत्तम नस्ल के पेड़-पौधे उगाएँ या खर-पतवार को उगने दें। उन्होंने यह भी कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारा बढ़ाने के लिए हमें विद्यालय के इस वर्ष के थीम ‘रिसपैक्ट’ सम्मान व आदर का निरंतर अभ्यास करना आवश्यक है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।