सदभावना एवं आरएन भार्गव इंटर कालेज ने वृक्षारोपण किया।

मसूरी:- आर एन भार्गव इंटर कालेज में सदभावना संस्था ने विद्यालय के छात्रों स्काउट गाइड के स्वंयसेवकों के साथ लोक पर्व हरेला मनाया व एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित हरेला पर्व पर सदभावना संस्था एवं विद्यालय के छात्रों एंव शिक्षक शिक्षिकाओं ने पौधा रोपण किया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये। इस मौके पर आर एन भार्गव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल ने पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला व कहा कि वृक्षों की घटती संख्या से पर्यावरण दूषित हुआ है व उसके दुष्परिणाम इस वर्ष गर्मी के रूप में देखने को मिला है। उन्होंने बच्चों को वृक्षरोपण के महत्व को बताते हुए प्रत्येक बच्चे को एक वृक्ष मां के नाम अवश्य लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वीपी भट्ट, रंजना पंवार, मयुष रावत, नरेश कोटनाला, संजीव जोशी, शैलेन्द्र बिष्ट सहित सद्भावना अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव अरविंद सोनकर, संतोष आर्य, राजीव अग्रवाल, शिव अरोरा, विजयालक्ष्मी, सुनील पंवार, पल्लवी सहित विभिन्न कर्मचारियों का सहयोग रहा। वही दूसरी ओर उप जिला चिकित्सालय में चिकित्साधीक्षक डा. यतेंद्र सिंह के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस मौेके पर डा. प्रदीप राणा, डा. मीता श्रीवास्तव, डा. बीना सिंह, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, कुशाल राणा, सुनील पंवार, शैलेंद्र बिष्ट सहित अस्पताल के कर्मचारियों ने भी पौधा रोपण किया।