लायन्स क्लब मसूरी हिल्स ने उत्कृष्ट कार्य के लिए  चिकित्सको सम्मानित किया।

मसूरी:-लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने लायंस मंडलाध्यक्ष के आह्वान पर  नगर के सात चिकित्सको को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित कर नवीन सत्र 2024-25 का आगाज किया।
लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मयंक बडोला, सर्जन, डॉ कृष्णा रेड्डी, दन्त चिकित्सक डॉ प्रतीक पाण्डेय, डॉ सान्या ढिंगरा, डॉ विपुल तोमर एवं बेलवोंनेन्स केअर सेंटर बर्लाेगंज की चिकित्साधिकारी डॉ स्नेहा पंवार, डॉ शिल्पा रावत को मंडलाध्यक्ष के प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, मोती माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन, मसूरी में आम नागरिक के लिये चिकित्सा सुविधाओं का अभाव, जन हित मे किये जाने वाले विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा भी की गई। मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मयंक बडोला ने चिकित्सक बनने में माता पिता के त्याग, मेहनत, संघर्ष पर विस्तार से चर्चा करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सकों के अथाह योगदान को सराहते हुए क्षय रोग निवारण में क्लब के सहयोग का आह्वान किया तथा मसूरी में क्लब की माँग पर जन हित में अपने सभी चिकित्सकों की योग्यता एवं अनुभव का मसूरी की जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से लाभ देने का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर तीन नये सदस्यों संदीप गोयल, मोनिका अग्रयाल एवं ममता भाटिया द्वारा क्लब की सदस्यता ग्रहण की गई। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें लायंस की पिन लगा कर क्लब में स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष लायन प्रवीण गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर सचिव लायन अनुज तायल ने कार्यक्रम का संचालन किया। क्लब के स्वास्थ्य चैयरमैन लायन एएस पंवार ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। लायन एमएम शर्मा ने लायंस क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की सभी को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आरएन माथुर, शिव अरोरा, जीके गुप्ता, विवेक बहुगुणा, निधि  बहुगुणा, मधुलिका माथुर, रजनी पंवार सहित  विभिन्न लायन सदस्यों एवं अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सभी सम्मानित किए गये चिकित्सकों ने सम्मान से अभिभूत हो कर जन हित में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।