अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन सभा ने वृक्षारोपण किया।

मसूरी:- अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज मसूरी शाखा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किताबघर में हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधा रोपण किया। संस्था की ओर से विभिन्न प्रजातियों बाज, साइप्रस, देवदार, आदि के 50 से अधिक पौधे संस्था के सदस्यों व विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ रोपे।
पौधारोपण में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान पहला पौधा रोप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरेला पर्व के मौके पर मसूरी शाखा के माध्यम से वृक्षारोपण किया। उन्हाने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मसूरी जैसे शहर में भी गर्मी ने सभी को परेशान किया इसका कारण पेड़ो का लगातार कटान होना है, ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक पौधे रोप कर पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग करें व अपने आप पौधों को रोप कर अपने दायित्व का निर्वहन करें।

 

इस मौके पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन सभा की प्रदेश महासचिव व मसूरी प्रभारी माधुरी टम्टा, शहर अध्यक्ष भरत लाल, रमेश लाल, शहर महामंत्री राम पाल, सोनिया सिंह, फूलवती, शारिक, खान, अनिल जाटव, बबीता सक्सेना, उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या माया सूद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमित्रा गुनसोला, लीलाधर जोशी, आकाशदीप, विनय कुमार, अर्जुन सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।