श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय प्रबन्ध कार्यकारिणी गठित।

मसूरी:- श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें उपेंद्र पंवार अध्यक्ष व वैभव तायल को प्रबंधक बनाया गया।
विद्यालय सभागार में श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में चुनाव बैठक की गई जिसमें प्रधानाचार्य आरएन भार्गव इंटर कालेज अनुज तायल, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज की देखरेख में श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी का गठन किया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी में उपेन्द्र पंवार अध्यक्ष, अशोक मित्तल उपाध्यक्ष, वैभव तायल प्रबन्धक, केजी गोयल सहायक प्रबंधक, नीरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाये गये वहीं संस्कृत महाविद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौहान, व एक वरिष्ठ अध्यक्ष अध्यापक को पदेन सदस्य बनाया गया जबकि रवि गोयल, दिनेश गोयल, दीपक गुप्ता, आशीष गोयल, अमित गर्ग, मयूर गर्ग, संदीप गोयल, को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया। इस मौके पर आशीष गोयल, राजकुमार, शदर गुप्ता, सहित मंदिर समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।