शहर में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम मसूरी ने संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर निराकरण के दिए निर्देश।

मसूरी:-  पर्यटक सीजन के दौरान पर्यटन नगरी में पानी की कमी, बहते सीवर, मालरोड पटरी पर हो रहे अतिक्रमण,  मालरोड पर वाहनों के प्रतिबंधित समय पर चलने आदि की शिकायतों पर एसडीएम डा. दीपक सैनी ने नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका, पेयजल निगम, व जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की व समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
इन दिनों पर्यटन नगरी में सीजन पूरे चरम पर है, लेकिन साथ ही समस्यायें भी बढ गयी हैं। शहर में 144 करोड की यमुना पेयजल योजना के चालू होने के बाद भी पानी की कमी से शहर जूझ रहा है, वहीं मालरोड सहित दर्जनों स्थानों पर सीवर बह रहा है, एनएच का कार्य कछुवा गति से चलाये जाने आदि समस्याओं के कारण मसूरी की छवि खराब हो रही है, मालरोड पर प्रतिबंधित समय में दुपहिया व चार पहिया वाहन धड़ल्ले से चल रहे है, मालरोड पर अंबेडकर चौक से लाइब्रेरी व शहीद स्थल तक अंडा ,भुटटा बाजार बन गया है। इन संमस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम डा. सैनी ने संबंधित विभागों की बैठक बुलायी व समस्याओं के निराकरण कड़े निर्देश दिए।मसूरी में पर्यटकों के बड़ी संख्या में आने पर पर्यटन से संबंधित विभागों की एसडीएम डा. दीपक सैनी ने बैठक बुलाई। एसडीएम ने कहा कि अंबेडकर चौक व लंढौर क्षेत्र में रोड किनारे अतिक्रमण पर पूर्व में भी अभियान चलाया गया था लेकिन अब फिर से अतिक्रमण हो गया है जिस पर पालिका को अभियान चला कर मालरोड से अवैध पटरी हटाने के निर्देश दिए गये हैं जिससे पर्यटकों को परेशानी न हो। सीवर की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम सैनी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पहले  अपने सभी चैंबरों की सफाई करवायें जिससे समस्या का समाधान हो सके। इस पर जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत ने बताया कि चैबरों में बोतल, सीनेटरी नैपकिन आदि अनावश्यक सामग्री निकल रही है जिससे सीवर चोक हो रहा है। उन्होने कहा कि इसमें होटलों, रेस्टोरेंटो सहित घरों को भी किचन के वेस्ट को सीवर से न जोडने को कहा गया था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जिससे सीवर चोक हो रहा है। ऐसे में जल संसथान को अभियान चलाने को कहा गया है जिससे होटल, रेस्टोरेंट व घर के किचन का वेस्ट को सीवर में न डालें। उन्होंने कहा कि  पर्यटक सीजन  चरम परहोने के कारण सीवर  की समस्या आ रही है इसमें पर्यटकों के द्वारा भी नेपकिन व बोतले आदि सीवर में डाली जा रही हैं जिसके लिए होटल वालों को निर्देशित किया गया है। एनएच पर टायल बिछाने मैं धीमी गति पर एसडीएम नहीं कहा कि अभी गति तेज की गई है किंतु पर्यटक सीजन चरम पर होने के कारण व यात्रियों के दबाव होने के कारण समस्या आ रही है। वही धूल को देखते हुए लगातार रोड पर पानी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। माल रोड पर प्रतिबंधित समय पर दोपहिया व चौपाइयां वाहनों को रोकने के लिए नगर पालिका व पुलिस को निर्देशित किया गया है पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए माल रोड पर प्रतिबंधित समय पर वाहनों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।