मसूरी:- एसडीएम डा. दीपक सैनी के स्थानांतरण होने पर उनके कार्यकाल में मसूरी के विकास के लिए किए गये कार्यों को लेकर भाजपा मसूरी मंडल ने उन्हें बुके, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
नगर पालिका कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में डा. दीपक सैनी ने कहा कि मसूरी में कार्य करना बहुत अच्छा लगा व यहां की जनता ने पूरा समर्थन दिया व सहयोग किया। मसूरी की जनता व सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं ने मसूरी के विकास में किए जा रहे कार्याे का पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा जब मैंने पहली बार मसूरी आकर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया तो विंटर लाइन कार्निवाल जैसा बडा आयोजन था जिसे सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न करवाया। लेकिन अभी बहुत कार्य करने थे कई प्लानिंग थी लेकिन स्थानांतरण होने पर इस बात का दुःख है कि कुछ जरूरी कार्य नहीं कर पाये। मसूरी की जनता बहुत ही कोपरेटिव है व सभी शहर हित के बारे में बात करते हैं। उसके बाद विधानसभा चुनाव आ गये उसे भी सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया, नगर पालिका मतदाता सूची जो अहम मुददा था उसे पूरा किया गया। मसूरी की स्वच्छता के लिए कई कार्य किए गये व यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य किया गया। वहीं जो सुझाव जनहित में आये उसका पूरा सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई कमी रही होगी तो आगे पूरी की जायेगी। वहीं पालिका ने एमआरएफ सेंटर को शुरू करवाया। जो नये एसडीएम आयेंगे उन्हें जो कार्य पाइप लाइन में है बताया जायेगा ताकि वह पूरे हो सके। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा एसडीएम डा. दीपक सैनी ने अपना कार्यकाल बहुत अच्छे तरीके से पूरे किए व शहर की सभी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया, जहां कमी थी उसे पूरा करने का प्रयास किया। उन्होेने कहा कि कार्निवाल, चुनाव, मतदाता सूची, स्वच्छता अभियान सहित अनेक कार्य बड़ी कुशलता से किए व जनता के बीच अच्छी छवि बनायी। आगेे भी ऐसा ही कार्य करेंगे ऐसी उम्मीद है। इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल व छात्रं संघ अध्यक्ष मोहन शाही ने भी एसडीएम को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, पूरण जुयाल, जगजीत कुकरेजा, अनिल सिंह, शानू वर्मा, अमित पंवार, ज्योति पुंडोरा, राजेश शर्मा, जोगिंदर सिंह कुकरेजा, तनमीत खालसा आदि मौजूद रहे।