मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी राहुल आंनद ने पत्रकारों के सवालों का बेबाक उत्तर दिया व शहर की समस्याओं पर अपनी बात रखी व उनका समाधान करने का भरोसा दिया। इस मौके पर मसूरी प्रेस क्लब की ओर से एसडीएम का गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट का स्वागत किया गया।
मसूरी प्रेस क्लब सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शहर में बढते सूखे नशे पर कहा कि पूर्व में भी अभियान चलाया गया था व 15 दिनों में फिर से अभियान चलाया जायेगा ताकि बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। मसूरी की केयरिंग कैपेसिटी पूरी होने पर लगातार हो रहे अवैध निर्माणों पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि इस संबंध में उच्च न्यायालय में रिट दायर की गयी है, जिसमें संबंधित विभागों सहित प्रशासन को भी पार्टी बनाया गया है, वहीं दूसरी ओर एमडीडीए लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहा है उन्होंने स्वीकार किया कि अवैध निर्माण हो रहे है, वहीं कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में वाद लंबित होने के कारण समय लगता है ऐसे में वादी को सुनना भी जरूरी होता है। जिसमें अधिकाशं मामले आवासीय भवन का नक्शा पास कर व्यावसायिक निर्माण के हैं, जहां तक फ्रीज जोन या नोटिफाईड में निर्माण का सवाल है उसमें अगर 1980 से पहले के निर्माण की प्लिंथ पालिका से जारी है तो उसे रोका नहीं जा सकता वहीं होम स्टे के लाइसेंस भी बंद कर दिए गये है। पार्किग की समस्या पर एसडीएम आनंद ने कहा कि मसूरी में निश्चित की पार्किग की समस्या है मसूरी में करीब चार हजार वाहनों की पार्किग है जिसमें स्थानीय लोगों के वाहन भी इतने है लेकिन पर्यटकों के वाहनों की बडी संख्या में आने पर समस्या खडी हो जाती है। इसके लिए पार्किग बनाने का प्रयास किया जा रहा है शीघ्र एक पार्किग का कार्य पाइप लाइन में हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर पॉकेट पार्किग के लिए आठ से दस प्रस्ताव आये है जिस पर कार्य किया जा रहा है। पालिका की संपत्ति सहित मालरोड सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण पर एसडीएम ने कहा कि बारह कैची में निश्चित अवैध निर्माण किए गये है जो संपत्ति पालिका की है, जिस पर हाई कोर्ट से ध्वस्ती करण का आदेश भी है लेकिन साथ ही मानवीय दृष्टिकोण के कारण उन्हें हटाया नहीं गया जिस पर विचार किया जा रहा है। मालरोड पर प्रतिबंधित समय में वाहनो व दुपहियों की आवाजाही पर कहा कि इसमें सबसे पहले स्थानीय लोगों को समझना होगा, वहीं इसके लिए नगर पालिका व पुलिस सक्षम है, लंढौर क्षेत्र में सबसे बडी संमस्या है, कचहरी में लोगों को प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है जिस पर उन्होंने कहा कि अब सभी ऑन लाइन है, जिसका लाभ लिया जा सकता है वहीं 15 दिनों में किसी भी प्रमाण पत्र को बनाया जाना अनिवार्य है। अगर किसी को परेशानी हो रही है तो वह तीन दिन मसूरी में बैठते है मेरे से मिल सकते है जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। यमुना पेयजल की पाइप लाइनों में लीकेज से पुश्ते गिरने के कगार पर है जिस पर एसडीएम ने कहा कि पेयजल निगम को पूरी लाइन चैक करने के निर्देश दिए जायेंगे। स्वास्थ्य की समस्या पर उपजिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती चारधाम यात्रा में करने पर स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है जिस पर उन्होने कहा कि यह तैनाती हर विभाग की शासन स्तर पर होती है, लेकिन इसमें उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर कि चारधाम के लिए अलग से नियुक्ति की जाय जो छह माह यात्रा में रहे व उसके बाद वे आस पास के चिकित्सालयों में सेवा दें ताकि स्थानीय लोगों को भी समय से उपचार मिल सके।

शहर में लगातार बढ रही ध्वनि प्रदूषण पर एसडीएम आनंद ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर पालिका व पुलिस को कार्रवाई करनी होती है लेकिन प्रशासन के पास अभी ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र नहीं है जिसे मंगाया गया है, अगर कोई इसका उलंघन करेगा तो कार्रवाई की जायेगी। मसूरी में लगने वाले जाम पर कहा कि यह गंभीर समस्या है इसके निस्तारण के लिए अब एलकेडी मार्ग का चौडीकरण किया जा रहा है जिससे वन वे किया जा सके इससे निश्चित राहत मिलेगी, लेकिन मसूरी पर्यटक स्थल है वाहनों पर नियंत्रण करने से पर्यटन प्रभावित होगा लेकिन इसके समाधान का प्रयास किया जायेगा, वहीं होटल एसोसिएशन को अपने स्तर पर होटलों में पार्किग की व्यवस्था करने का प्रयास भी करना होगा, जहां तक व्यावसायिक वाहनों के बढने का सवाल है तो इसमें रोजी रोटी जुडी होती है, सीजन के दौरान निर्माण सामग्री पर प्रतिबंध न लगाये जाने पर कहा कि इस सीजन में रात्रि को निर्माण सामग्री को ले जाने की अनुमति दी गयी है। वहीं संबंधित विभागों को इस पर निगरानी रखनी होगी। तहसील की घोषणा होने पर अभी तक इस दिशा में कार्रवाई न होने पर एसडीएम ने कहा कि तहसील के लिए स्थान चयनित करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं इसके ढांचे को पूरा करने के लिए तहसील के अधिकारियों की नियुक्ति भी होनी है, इसमें मसूरी के आस पास के गांवों को भी जोडा गया है, जैसे ही स्थान चयनित होगा इस दिशा में कार्रवाई आगे बढायी जायेगी। मालरोड पर पटरी हटाने के बाद रोड के बाहर लोग सामान बेच रहे है पर एसडीएम ने कहा कि मालरोड से पटरी हटायी गयी जिससे मसूरी की सुंदरता बढी है लेकिन जो लोग रेलिंग के बाहर पटरी लगा रहे है उनके खिलाफ पालिका के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उन्हें हटाया जायेगा जिससे दूर का व्यू प्रभावित न हो।
ss

