मसूरी:- प्रधानमंत्री जन औषधि सेवा सप्ताह के तहत वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से उप जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जन औषधि केंद्रों से आम जनता को मिल रहे लाभ के बारे में बताया गया व कहा गया कि जन औषधि केंद्र खुलने से गरीब रोगियों को सस्ती दवायें मिलने से बड़ा लाभ हो रहा है।
उप जिला चिकित्सालय प्रागंण में वरिष्ठ नागरिक समिति के तत्वाधान में आयोजि प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने कहा कि जन औषधि केंद्र के खुलने से आम गरीब जनता को बहुत लाभ मिल रहा है, उन्होंने कहाकि जन औषधि में मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता बाजार में मिलने वाली दवाओं की तरह है उसमें कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहाकि उप जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र खोले जाने पर आम जनता को बाहर दवा लेने नहीं जाना पड़ रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक समिति के महासचिव नरेंद्र साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केद्रो की शुरूआत वर्ष 2019 में की गई थी व तब से लगातार पूरे देश में सस्ती दवाएं मिल रही है। जिससे गरीबों को उपचार करने में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने कहाकि मसूरी में वरिष्ठ नागरिक समिति ने सस्ती व गुणवत्ता युक्त दवाएं आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए मसूरी में भी 2019 में जन औषधि केंद्र राजकीय सेंटमेंरी परिसर में खोला व उसकी सफलता को देखते हुए वर्ष 2020 में उप जिला चिकित्सालय लंढौर में जन औषधि केंद्र की दूसरी शाखा वरिष्ठ नागरिक समिति ने खोली जिसका लाभ अस्पताल में आने वाले रोगियों को मिल रहा है हालांकि वहां पर सरकारी दवाएं भी निःशुल्क मिलती है लेकिन जो दवाएं वहां नहीं मिल पाती वह जन औषधि केंद्र से मिल जाती है जिसके कारण रोगियों को इधर उधर नहीं भटकना पड़ता व उन्हे अस्पताल में ही दवा उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने बताया कि समिति ने तीसरा जन औषधि केंद्र बार्लोगंज व चौथा केंद्र केमल बैक रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में खोला है व सभी केंद्र बहुत अच्छी तरह चल रहे हैं व जनता को इसका लाभ मिल रहा है। इस मौके पर सुरभि, सतीश ढौडियाल, मोहन पेटवाल, डा. मीता श्रीवास्तव, डा. आलोक जैन, डा. संतोष नेगी, डा. अभिनव वैदिक, डा. नेहा पांगती, सहित अन्य चिकित्सक व लोग मौजूद रहे।

