सेंट जॉर्ज कॉलेज में नवनिर्वाचित छात्र परिषद का किया गठन।

मसूरी:- सेंट जार्ज कॉलेज के सभागाार में नव-निर्वाचित छात्र परिषद शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक श्रीनिवास आर कातिकिथाला और उनकी पत्नी बिंदु कातिकिथाला ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया ,इस अवसर पर गत वर्ष अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षा गतिविधियों में उच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को  पुरस्कृत किया गया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीनिवास कातिकिथाला ने छात्रों को संबोधित करते हुए नव-निर्वाचित छात्र संघ समिति को बधाई दी व कहा कि आज के छात्र  ही कल देश का नेतृत्व करेंगे । आज की युवा पीढ़ी तकनीकी ज्ञान रखती है जो कि देश को आगे बढ़ाने में सहायक होगी उन्होंने अभिभावकों को भी उनके बच्चों की उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी।
इस मौके पर सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोज़फ एम जोजेफ ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में पठन-पाठन के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जाती है ,जिसमें यहां के छात्र बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेते हैं और यह उनके जीवन के विशेष पल होते हैं जब उन्हें उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ब्रदर साजू थॉमस, ब्रदर पी यू जॉर्ज, पी डी जयसवाल, दीपाली बल्लभ, भुवनेश नेगी सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *