कांग्रेस के दिग्गजों ने साधा भाजपा पर जमकर निशाना।

मसूरी- निजी कार्यक्रम में मसूरी पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दवा किया ।

मसूरी पहुंचे कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो गांव के प्रधान बनने योग्य नहीं थे वे आज भाजपा सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नौकरशाही पूरी तरह से हावी है, पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरिद्वार संसद सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और कहा कि यदि पार्टी आलाकमान उन्हें हरिद्वार संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत करता है तो वह पूरी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे।

इस मौके पर प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बौखला गई है ,उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री राहुल गांधी पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं जो कि मर्यादित नहीं है।
वही राजपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे पता लगता है कि भाजपा के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हैं उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है और इस मद में आए धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

3 thoughts on “कांग्रेस के दिग्गजों ने साधा भाजपा पर जमकर निशाना।

  1. Hi, I do think this is a great website. I stumbledupon it 😉 I am going to revisit yet again since I book-marked it. Money and freedom is the greatest way to change, may you be rich and continue to guide other people.

  2. Hi there! This article couldn’t be written much better! Looking at this post reminds me of my previous roommate! He continually kept talking about this. I am going to forward this article to him. Fairly certain he’ll have a very good read. I appreciate you for sharing!

  3. Oh my goodness! Impressive article dude! Thanks, However I am going through difficulties with your RSS. I don’t understand the reason why I am unable to subscribe to it. Is there anybody else having the same RSS issues? Anyone who knows the solution can you kindly respond? Thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *