मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल ने तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि मनाई व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व टिहरी रियासत से जनता को मुक्ति दिलाने व भारत के आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया।
शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने मात्र 28 साल की उम्र में वह कर दिखाया जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता व टिहरी रियासत की जेल में राजा के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए 84 दिन की भूखहड़ताल के बाद सर्वोच्च बलिदान दिया। उसके बाद टिहरी रियासत की जनता ने आंदोलन किया व राजशाही से जनता को मुक्ति मिली। वह लेखक भी थे तथा देश की आजादी के आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई व अंग्रेजों भारत छोडो आंदोलन के तहत देहरादून में सक्रिय भागीदारी की व जेल गये उन्होंने महात्मा गांधी से भी मुलाकात की थी। ऐसे महान शहीद श्रीदेव सुमन को हमेशा याद रखा जायेगा।

