महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज का परिणाम व वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज की गृह परीक्षाओं का परिणाम व वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विद्यालय सभागार में आयोजित परीक्षा परिणाम कार्यक्रम व वार्षिकोत्सव में शैलेंद्र कर्णवाल ने स्वागत संबोधन दिया व अतिथियों का स्वागत किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी दी वहीं विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षण व शिक्षणोत्तर के अनेक क्रिया क्लाप करवाये जाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं प्रतिभाग करते हैं साथ ही भारतीय संस्कृति व परंपराओं का ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि गृह परीक्षा में सत्र 223-24 में 640 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 150 छात्रों ने विशेष योग्यता, 200 से प्रथम श्रेणी, 199 ने द्वितीय श्रेणी व 38 से तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की वहीं 52 छात्रों को प्रोन्नत किया गया। वहीं एक छात्र अनुत्तीर्ण रहा। विद्यालय का परीक्षाफल 99.85 प्रतिशत रहा। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने वार्षिकोत्सव के तहत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी रमेश चंद्र डिमरी ने वार्षिक परीक्षा परिणाम के वितरण की घोषणा की व मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित करवाये। जिसमें चार वर्ग बनाये गये थे। विद्यालय में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वालों में अराध्य थापा 98 प्रतिशत, मानवी रावत 93 प्रतिशत, प्रांजल 94 प्रतिशत, प्रांचल 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ सदन, सर्वश्रेष्ठ छात्र व छात्रा को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मदनमोहन शर्मा ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि जिन छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है उनसे अन्य छात्र प्रेरणा लें व जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है वह अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करे। आचार्य राकेश भटट ने सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार प्राप्त करने वाले सदन की घोषणा की व पुरस्कार वितरित किए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने कहा कि विद्यालय वर्षभर अथक परिश्रम करता है जिसका परिणाम सामने है व जो सभी को उत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि सभी मेहनत करे क्यो कि मेहनत की सफलता की कुंजी है। विद्यालय की आचार्या अनीता उनियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, माधुरी शर्मा, रश्मि करनवाल, डॉक्टर सृष्टि, शैलेंद्र जोशी, प्रदीप कुमार, मधु डंगवाल, सविता कंडारी, सुनीता ढौ़ढ़ियाल, प्रसन्ना पवार, रजनी तिवारी, दुर्गा नयाल, पुष्पा रावत, विनीता पवार सहित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक बलूनी ने किया।