सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सेंट क्लेयर्स ने ओवर ऑल ट्राफी कब्जाई।

मसूरी। :- नगर पालिका, मसूरी स्पोर्टस क्लब ने व्यापार संघ, होटल एसोसिएशन व टैक्सी कार एसोसिएशन के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मसूरी के सात विद्यालयों के 414 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की ओवर ऑल ट्राफी सेंट क्लेयर्स कानवेंट स्कूल ने कब्जाई।
नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मसूरी गर्ल्स, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, निर्मला इंटर कालेज, आर एन भार्गव इंटर कालेज, सेंट क्लेयर्स, तिब्बतन संबोता विद्यालय, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया चार वर्ग में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्राफी सेंट क्लेयर्स स्कूल ने कब्जाई वहीं सीनियर वर्ग देश भक्ति आधारित समूह नृत्य, में सेंट क्लेयर्स  पहले, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दूसरे, व निर्मला इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग समूह गान में सेंट क्लेयर्स स्कूल ने पहला, मसूरी गर्ल्स ने दूसरा व निर्मला इंटर कालेज तीसरे, सब जूनियर एच्छिक लोक नृत्य में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर पहले, मसूरी गर्ल्स दूसरे व निर्मला इंटर कालेज तीसरे, जूनियर वर्ग लोक नृत्य प्रतियोगिता में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर पहले, सेंट क्लेयर्स दूसरे व निर्मला इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रदीप भंडारी, निशा सेमवाल व राजेंद्र रावत ने निभाई। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सौरभ सोनकर, रूपचंद, बीएस नेगी, अनुज तायल, सुरेश गोयल, रफीक अहमद, सहित बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।