सेंट जॉर्ज कॉलेज वार्षिक पुरस्कार समझ में मैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार सत्या धोज कार्की को मिला।

मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में सीआईएससीई बैच 2023 केे खेलों व शिक्षा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मैनोराइट प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदररमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस्् सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की, जुलियाना डिसूज़ा व राजीव परिहार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंग्रेज़ी विभाग की अध्यापिका जुलियाना डिसूज़ा और अकाउंट डिपार्टमेंट के राजीव परिहार को सिल्वर जुबिलेरियनस् बनने पर सम्मानित किया गया।
कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल क्वायर ने मधुर गीतों से समा बाँधा और छात्रों ने गढ़वाली लोकनृृत्य और आयरिश व मैक्सिकन डांस की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। समारोह का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार स्पोर्टस् मैन ऑफ द इयर सत्या धोज कार्की को मिला। अंश गुप्ता को इंगलिश, पावनी गोयल को साइकोलॉजी और कॉमर्स, आदित्य भंडारी को ज्योग्रफी और विनीत अग्रवाल को फिजिकल एजुकेशन में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। छात्रों को स्पोर्टस् व पाठ्य-सहगामी गतिविधियों के लिए भी पुरस्कार दिए गए। ऐल्यूमनि अवॉर्ड के अंतर्गत फुटबॉल के लिए सत्या धोज कार्की और देवांश मूर्ति को पुरस्कार दिया गया। कलरस् फॉर बास्केट बॉल में हर्षल नारंग व अथर्व पालिया, कलरस् फॉर चैस साहिल तनेजा, कलरस् फॉर क्रिकेट देवांश मूर्ति, हर्षल नारंग कलरस् फॉर फुटबॉल- राजवीर सिंह गुम्बर, हर्षवर्धन नौटियाल, कृतर्श देव नागटा, कलरस् फॉर जिमनास्टिक सत्या धोज कार्की, रुदार्थ राणा, अनंत जिंदल, कलरस् फॉर हॉकी-प्रियम गुप्ता, चिराग महेश्वरी., कलरस् फॉर लॉन टेनिस- युवराज तलवार, कलरस् फॉर स्केटिंग अविरल नेगी, कृष्णा अग्रवाल, मेहुल गर्ग, कलरस् फॉर स्वीमिंग अक्षत बंका, प्रवान बहादुर पाठक, कलरस् फॉर डिबेटिंग उदय अग्रवाल, पावनी गोयल.कलरस् फॉर ड्रमैटिक्स दक्ष नारंग, कलरस् फॉर ऑर्ट प्रवान बहादुर पाठक.कलरस् फॉर कोरियोग्राफी श्लोक पारिख को दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों द्वारा विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। जिससे उनकी प्रतिभा को नया आयाम मिलता है। इस मौके पर सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस्् सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की, सीनियर स्कूल को-ओर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस, मिडिल स्कूल को-ओर्डिनेटर अरविंद पंवार, जूनियर को-ओर्डिनेटर सूसन कुरियन, अकैडमिकको-ओर्डिनेटर पीडी जायसवाल और इग्जाम को-ओर्डिनेटर विंसेंट जोसेफ व कलचरल को- कोऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न संपन्न हुआ।