सेंट जार्ज कालेज विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने उत्कृष्ट मॉडन बना प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मसूरी।:-  सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईटीएम के निदेशक वैज्ञानिक डॉÛ दीपक कुमार पांडा ने किया व छात्रों के बनाये मॉडलों को देखा।
विद्यालय के विज्ञान-शिक्षक शलभ वधावन ने विज्ञान प्रदर्शनी के विषय में जानकारी दी। तत्मुपश्चात् मुख्य ख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन छात्रों को भविष्य के लिए नई दिशाएँ प्रदान करता है। साथ ही उन्हें इससे समस्याओं को सुलझाने व समय प्रबंधन करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि आज की प्रदर्शनी को देखकर सभी वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित होंगे लेकिन यह प्रेरणा क्षणिक नहीं होनी चाहिए। एक सच्चा वैज्ञानिक बनने के लिए स्वयं को हर दिन प्रेरित करने की आवश्यकता है।  अंत में विज्ञान के विभागाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 12 के छा़त्रों ने पर्यावरण, भौतिकी, जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान से संबंधित कई मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें ओज़ोन लेयर डिप्लेशन, बायोलोजिकल मैग्नीफिकेशन, प्रॉपर्टीस्् ऑफ लाइट, इंटरडिपेंडेंस ऑफ प्लांटस्् एंड ऐनिमलस्् व डिफरेंट कैमिकल रिएक्शन यूजड्् इन डेली लाइफ, सोलर सिस्टम, चंद्रयान, न्यूटनस्् क्रैडल, हाइड्रो-इलैक्ट्रिसिटी, सैल्फ-सस्टेनिंग सिटी, स्मार्ट सिटी, रेन वॉटर हारवेस्टिंग, एसिड रेन, बायोगैस प्लांट, ब्लड ग्रुपिंग, ग्रीन हाउस इफैक्ट, वर्किंग मॉडल ऑफ आइ एंड इयर, वर्मिकम्पोस्ट एंड ईको विलेज को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों से मिलकर व उनके प्रोजेक्ट देखकर काफी उत्साहित नज़र आए। छात्रों ने बड़े आत्मविश्वास के साथ अपनी-अपनी परियोजना की व्याख्या की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, सभी शिक्षक, छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।