मसूरी:-भाजपा मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया । इस मौके पर भाजपा ने पूर्व दिंवगत मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों, पूर्व सभासदों, पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर जाकर शाल देकर सम्मानित किया गया और मिष्ठान वितरित करने के साथ ही उनके आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया ताकि उन कार्यकर्ताओं को गौरव का अनुभव हो सके।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भाजपा देश की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जिसका 43 साल का गौरवशाली सफर सफलता पूर्वक पूरा हुआ है और पार्टी ने भारत के राजनैतिक पटल पर अपना अलग स्थान बनाया है। उन्होंने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और मिष्ठान वितरित किया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी सेे लेकर मोदी तक का लंबा सफर सफलता पूर्वक तय किया है और आगे भी यह उपलब्धि जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दो सीट से संसद में आज भाजपा चार सौ का आंकड़ा छू रही है जो कि विश्व रिकार्ड है और लगातार भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत होती जा रही है और देश के अधिकतर राज्यों में भी भाजपा की सरकारें कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महासचिव कुशाल राणा, मोहन पटवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अनीता पुंडीर, अनीता धनाई, पुष्पा पडियार, चंद्र कला सयाना, सतीश ढौंडियाल, मनीष कुकशाल, अमित भट्ट, अवतार कुकरेजा, नरेंद्र मेलवाल, राजेश रावत, धीरज रावत, सुमित भंडारी, सूरज कुमाई सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

