पटरी व्यवसाईयों की समस्याओं के समाधान के लिए सुनील उनियाल गामा जिलाधिकारी से मिले।

मसूूरी। मसूरी पटरी व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम देहरादून के पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने पटरी व्यवसाईयों की समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

सुनील उनियाल गामा ने कुछ दिन पहले मसूरी आ कर पटरी व्यवसाईयों से मुलाकात की थी तथा उन्हें आश्वासन दिया था कि वे उनकी समस्याओं को उचित मंच तक लेकर जायेंगे, इसी कड़ी में उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर उन्हें पटरी व्यवसाईयों की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि पर्यटक सीजन सर पर है पटरी व्यवसाय कहीं महीनों से अपनी दुकानें लगा नहीं पा रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है यदि पर्यटक सीजन के दौरान वह अपना व्यवसाय नहीं कर पाते हैं तो समस्या और भी जटिल हो सकती है, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।