पुराने टिहरी बस स्टैण्ड के समीप फिर मलवा आने से रोड बंद, जेसीबी लगा कर खोला गया।

मसूरी:- लगातार बारिश होने से पुराने टिहरी बस स्टैण्ड के समीप एक बार फिर मलवा आने से रोड तीन घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने मार्ग से मलवा हटा कर यातायात सुचारू किया।
विगत दिनों भी इसी स्थान पर भूस्खल हुआ था व तब पेड़ भी गिर गया था लेकिन गर रात्रि भारी बारिश के चलते सुबह एक बार फिर पहाड़ी से मलवा रोड पर आ गया व रोड बंद हो गया। रोड बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई व उन्हें कई किमी का चक्कर काट कर एनएएच 707ए से होकर स्कूल जाना पड़ा वहीं आने जाने वाहनों को भी इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियांता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सुबह रोड बंद हो गया था सूचना मिलने पर जेसीबी भेंजी गयी व सुबह दस बजे तक मार्ग को खोल दिया गया। उन्होने यह भी कहा कि रोड पर मलवा किसी निजी संपत्ति से आ रहा है उनके स्वामी को नोटिस भेजा जायेगा ताकि व इसका प्रबंध कर सके।de