मसूरी शहर की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक बैठक मसूरी की समस्याओं को लेकर की गई, जिसमें मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी मसूरी को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल द्वारा उप जिलाधिकारी का स्वागत किया गया वाह स्मृति चिन्ह वेट किया गया और साथ ही मसूरी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा, ज्ञापन में माल रोड के पुनर्निर्माण व सौंदर्य करण का कार्य पर्यटक सीजन शुरू होने से पहले पूरा कराने का अनुरोध किया गया, सड़कों तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन  की तत्काल मरम्मत, सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने की भी मांग की गई।

कैमल बैक रोड का अधिकांश कार्य फरवरी माह में पूर्ण होने के पश्चात अभी तक सड़कों की मरम्मत कराने की भी मांग की गई। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि माल रोड के पुनर्निर्माण व सौंदर्य करण के कार्य को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का आश्वासन उपजिलाधिकारी द्वारा दिए जाने के बाद एसोसिएशन द्वारा 20 अप्रैल को दिए जाने वाला धारणा स्थगित किया जाता है।

उप जिलाधिकारी नंदन कुमार व्यापारियों को आश्वस्त किया कि 30 अप्रैल तक डांस कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा, माल रोड व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण व पटरी नहीं लगाने दी जाएगी, अतिक्रमण के खिलाफ जल्द कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, उन्होंने कहा कि व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सभी कार्यों को तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा, इस अवसर पर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, सतीश  ढौंडियाल,सतीश जुनेजा, पंकज अग्रवाल, सुनील पवार, एम पी एस खुराना सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *