मसूरी:- “उत्तराखंड वीकली न्यूज़” समाचार पत्र का विमोचन एक होटल के सभागार में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, शाल व मोमेंटो देकर किया गया ।विमोचन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को दिशा देने में समाचार पत्र और न्यूज़ चैनलों का अहम योगदान है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माल रोड के सुधारी करण का कार्य कुछ तकनीकी कारणों से लंबित हो रहा है उन्होंने कहा कि मसूरी माल रोड के सुधारीकरण का कार्य 1 सप्ताह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विमोचन के अवसर पर पहुंचे पुष्पेंद्र कुमार आर्यन ने कहा कि समाचारों का संकलन करना बहुत जिम्मेदारी का काम है और इसे पारदर्शिता के साथ आम लोगों तक पहुंचाना पत्रकारों की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया सोशल मीडिया बहुत प्रभावी है और हर छोटी बड़ी खबरों को प्रमुखता से लोगों के बीच पहुंचा रहा है।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्र के संपादक को बधाई देते हुए कहा कि यह समाचार पत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे समाचार पत्र के संपादक अमित भट्ट ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया की समाचार पत्र पाठकों की कसौटी पर खरा उतरेगा व शहर की समस्याओं को उजागर करने का कार्य करेगा।
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील रमेश सिलवाल ने समाचार पत्र के संपादक आशीष भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि समाचार पत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। पत्रकारों को काफी जटिल परिस्थितियों में कार्य करने पड़ते हैं तथा कई बार समाचार पत्र को चलाने के लिए आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ता है किंतु कठिन परिस्थितियों में भी पत्रकार अपने दायित्व का निर्वाहन कुशलतापूर्वक करते हैं। कार्यक्रम का संचालन मोहसीन अहमद द्वारा किया गया, स्वागत भाषण वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर सिंह भंडारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रिकेट के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, नगर पालिका परिषद मसूरी के सभासद प्रताप पवार, दर्शन रावत, अरविंद सेमवाल, गीता कुंमाई, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा , कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल ,पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र पुंडीर, सूरत सिंह रावत, उपेंद्र लेख वार, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र उनियाल, सुनील सोनकर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

