मसूरी:- यातायात पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार और उनकी टीम व थाना मसूरी पुलिस के अपर उपनिरीक्षक राजकुमार बमोला तथा चीता पुलिस कर्मियों ने लंढौर क्षेत्र स्थित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देने के संबंध में संयुक्त जन जागरूकता अभियान चलाया , जिसमें बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की विशेष व विस्तृत जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस व सिविल पुलिस ने छात्राओं को यातायात संकेत, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया । इस मौके पर यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस मौके पर पुलिस ने वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी व आहवान किया कि साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की जानकारी सभी को दें। वहीं अवगत कराया कि किसी भी लालच व धोखाधड़ी से बचें, अनजान लिंक को क्लिक ना करें, वहीं पुलिस ने महिला अपराधों के बारे में समाज में बढ़ रहे नशे के बारे में, बच्चों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी और नशे से दूर रहने को कहा । इस अवसर पर यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार व उनकी टीम, थाने से अश्वनी, राजकुमार बमोला, चीता लंढौर चौकी, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. नम्रता श्रीवास्तव तथा कॉलेज के समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रही।

