मसूरी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मसूरी पुलिस टीम ने लगातार विगत दिनों से गुमशुदा हुए विशाल सिंह नेगी पुत्र चंद्रवीर सिंह नेगी उम्र 27 वर्ष को हिमाचल के कुल्लू मणिकरण से बरामद कर लिया है।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में तकनीकि के पद पर कार्यरत विशाल नेगी को हिमाचल ने बरामद कर लिया है। वह गत 6 सितंबर 25 की शाम से लापता था। जिसकी गुमशुदगी क्रमांक 6 सितंबर को थाना मसूरी में लिखी गई थी। मामला लबासना जैसी प्रतिष्ठित एकेडमी से जुड़ा होने के कारण इसकी तलाश के लिए बिना समय गंवाए आपदा के समय में अथक प्रयास से जिला कुल्लू के मणिकरण थाना क्षेत्र से हिमाचल पुलिस के सहयोग से एक होटल से सकुशल बरामद किया गया। जब पूछ ताछ कि गई तो गुमशुदा के द्वारा बताया गया कि घर में दादा दादी से बातचीत बंद होने और थोड़ा कर्ज होने के कारण कुछ समझ नहीं आया कि क्या करू तो जंगल जंगल घूमने और शांति के इरादे से बिना बताए चला आया था। मेरे साथ किसी ने कोई अपराध कार्य नहीं किया है। मै अपनी स्वयं की इच्छा से कुल्लू आया हु। बरामदा गुमशुदा को उसके परिजन चाचा ओर उसके छोटे भाई के सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उनि. केके सिंह, कोतवाली मसूरी, कांस्टेबल जनमेजय कोतवाली मसूरी थे।

