पेयजल निगम की कार्यप्रणाली से छुब्द ब्यापार संघ करेगा धरना प्रदर्शन।

मसूरी- पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए मसूरी शहर व निकटतम क्षेत्रों को जिस हिसाब से खोदा जा रहा है उससे लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, इसी क्रम में ब्यापार संघ मसूरी ने30मार्च को धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है । पर्यटक सीजन निकट होने के कारण ब्यापारियो के माथे पर चिंता की लकीरें होना लाजमी है।

पेयजल निगम ने शहर के बाहर की खुदाई तो पहले करवा दी है किंतु मालरोड व पिक्चर पैलेस से किंग्रेगकी खुदाई काम अब जबकि पर्यटक सीजन सर पर है कराना लोगों के गले नही उतर रहा है।

ज्ञातव्य हो कि इस संबंध में स्थानीय विधायक व उत्तराखण्ड के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मालरोड पर किसी भी सुरत में दिन में काम करने की मनाही कर रखी है किंतु उत्तराखण्ड का ब्युरोक्रेट मंत्रीयों की बात को कितना तब्बजो देता है स्पष्ट हो गया है ।

पाइपलाइन को जिस बेहिसाब तरीके से बिछाया जा रहा है उसके संबंध में लोगों में काफी चर्चाएं है कि तरीका एकदम अनाड़ीयो वाला है। पर्यटक नगरी होने के कारण यहाँ पर वैसे तो वर्षभर पर्यटक आते ही रहते हैं किंतु गरमी के सीजन में पर्यटको की आमद बढ़ जाती है, बढ़ी आमद की वजह से जंहा एक ओर पर्यटक खुलकर घुम नहीं पा रहे है वही दूसरी ओर ब्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है।

जंहा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि पेयजल निगम के अधिकारियों को 31 मार्च तक काम समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं वही पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सुजीत विकास का कहना है कि 5 अप्रैल से मालरोड पर डामरीकरण का काम शुरू हो जायेगा और 3 माह के भीतर पूरा कर दिया जायेगा, एसे में आने वाला पर्यटक सीजन तो भगवान भरोसे ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *