वनों को आग से बचने के लिए वनाग्नि ऐप किया लांच।

मसूरी:- मसूरी वन प्रभाग में लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के कैट प्लान ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन से जोड़ने के लिए विभिन्न सामग्री वितरित की गई ,वहीं द हंस फाउंडेशन एवं मसूरी वन प्रभाग के मध्य समझौता हस्ताक्षर के बाद संयुक्त पहल कर वनों को आग से बचाने के लिए वनाग्नि ऐप लॉच किया गया।
मसूरी वन विभाग प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक यमुना वृत विनय भार्गव ने कहा कि लखवाड़ जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं आजीविकासंवर्धन से जोड़ने के लिए कैट प्लान के तहत करीब 55 लोगों से अधिक ग्रामीणों को किट वितरित किए गये ताकि वे अपना रोजगार कर सकें। वहीं उन्होंने कहा कि इस मौके पर हंस फाउंडेशन के सहयोग से वनों को आग से बचाने व मानव जंतु संघर्ष को रोकने के लिए जनसहभागिता के लिए एक ऐप लॉच किया गया जो वनों को आग से बचाने में कारगर साबित होगा ताकि लोग वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। इस ऐप की खासियत यह है कि वनों में आग लगने की सूचना तत्काल देगा जिससे वालिंयंटिर्स व वन विभाग के कर्मी आग पर काबू पा सकें व मानव व संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सके। इस मौके पर डीएफओ मसूरी वन प्रभाग वैभव सिंह ने कहा कि विगत दो माह से हंस फाउंडेशन के माध्यम से वनों को आग से बचाने के लिए करीब पांच सौ ग्रामीण फायर फाइटरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसका उददेश्य था कि वनों को आग से बचाया जा सके। वन विभाग के इनफामेशन शेयरिग सिस्टम से फायर फाइटरों को जोडने के लिए एप का निर्माण किया गया इसका नाम फारेस्ट फायर मसूरी एप है जिसे ग्रामीण फायर फाइटरों के मोबाइल से जोड़ा गया है जिससे एफएसआई को सेटेलाइट के माध्यम से जो वनाग्नि की सूचना मिले उसे तत्काल रोकने के लिए वन विभाग के कंट्रोल रूम से प्रयास किया जा सके तथा ग्रामीणों को फस्ट रिस्पोडर बनाया जायेगा। यह अच्छा प्रयास है जिससे वनों को आग से बचाने में मदद मिलेगी। वहीं कहा कि हंस फाउडेशन के माध्यम से  ग्रामीण फायर फाइटर है उनको किट दी गई है वहीं उनका सामूहिक बीमा भी किया गया है। इस मौके पर हंस फांउडेशन की सीनियर प्रोजेक्ट प्रबंधक सीमा सिंह, हंस फाउंडेशन की ब्लाक कॉडिनेटर दिव्या, मनोज, एसडीओ डा. उदय गौड, एसडीओ दिनेश नौडियाल, मसूरी के रेंजर शिव प्रसाद गैरोला सहित मसूरी वन  प्रभाग से जुड़े सभी प्रभागों के रैंज अधिकारी भी मौजूद रहे।