कोतवाली में सीज किए गये एक चारपहिया व 17 दुपहियां वाहनों की की गई नीलामी। फोटो कैप्शन वाहनों की नीलामी मसूरी 1 से 2
मसूरी:- कोतवाली में एमवी एक्ट के तहत सीज किए गये एक चार पहिया व 16 दुपहियों की नीलामी की गई जो लंबे समय से सीज थे व उन्हें छुडवाने कोई नहीं आया। बोली में चालीस लोागों ने प्रतिभाग किया व सभी वाहन 74 हजार 6 सौ रूपये में नीलाम किए गये।
कोतवाली परिसर में लंबे समय से सीज किए गये वाहनों की नीलामी नायब तहसीलदार कमल राठौर व कोतवाल संतोष कुंवर की देखरेख में संपन्न हो गई। इस मौके पर एक चार पहिया वाहन व 17 दुपहिया वाहन थे, नीलामी में अंतिम बोली 74 हजार 6 सौ रूपये की लगी व उनके नाम नीलामी छोड़री गयी। कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि लंबे समय से कोतवाली परिसर में एमवी एक्ट के तहत सीज वाहन रखे गये थे जिन्हें लेने कोई नहीं आया जिस पर पुलिस मुख्यालय देहरादून ने माल निस्तारण अभियान के तहत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में सभी 17 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी में 40 बोलीदाताओं ने प्रतिभाग किया। उन्हेांने बताया कि जिनके नाम नीलामी हुई है वह एक दो दिन में वाहनों को ले जायेंगे।

