राज्य आन्दोलनकारी सुभाषिनी बत्वाल के सम्पूर्ण इलाज का खर्चा उठाएगी प्रदेश सरकार- धामी

मसूरी- मसूरी निवासी महिला राज्य आंदोलनकारी सुभाषिनी बर्त्वाल के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा। मातृ शक्ति की प्रतीक एवं राज्य गठन में अपनी भूमिका निभाने वाली सुभाषिनी बर्त्वाल लगभग तीन माह से गंभीर बीमारी के चलते मैक्स अस्पताल में भरती है। सुभाषिनी बर्त्वाल वह महिला राज्य आंदोलनकारी है,जिनके विरुद्ध 10 साल तक सी0बी आई० मुकदमा चला वर्ष 2004 में सी०बी०आई० अदालत देहरादून से बरी हुई ,पृथक राज्य आंदोलन में वह जनबरी 1997 में एक माह जिला कारागार में बंद भी रही।

परिजनों का कहना है कि उनके इलाज पर अभी तक लगभग 15-25 लाख खर्च हो चुका है। वही अभी इलाज में काफी खर्चा होने की उम्मीद है, ऐसे में उनके द्वारा मुख्यमंत्री से राज्य सरकार के द्वारा राज्य आंदोलनकारी महिला सुभाषिनी बर्त्वाल का इलाज का खर्च उठाने की मांग की गई, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मान लिया।

पूर्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भी सुभाषिनी बर्त्वाल के इलाज के लिये हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया था लेकिन इस दिशा में कोई राहत प्रभावित परिवार को नहीं मिली। उधर आज मुख्यमंत्री के मसूरी दौरे के दौरान महिला आंदोलनकारी सुभाषिनी के बारे में बताया गया तो मुख्यमंत्री ने सुभाषिनी बर्त्वाल का सम्पूर्ण इलाज का खर्च राज्य सरकार के द्वारा किये जाने की घोषणा की है।

  • सुभाषिनी बर्त्वाल के परिजनों, भाजपा संगठन मसूरी के साथ मसूरी वासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *