पर्यटन नगरी में उत्साह के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस।

मसूरी:- पर्यटन नगरी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रातः स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जिसमें बच्चों ने देश भक्ति के नारे लगा कर जनता को जागृत किया। वहीं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराये गये तथा सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर किया गया जहां सुभाषचंद्र छात्रावास के बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
गांधी चौक पर आयोजित सार्वजनिक ध्वजारोहण के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाये वहीं तिब्बतन संबोता स्कूल के छात्रों ने मनमोहक संबोता नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ रहा है। वक्ताओं ने इस मौके पर देश को आजाद कराने के लिए किए गये संघर्षों पर प्रकाश डाला व कहा कि उस समय ब्रिटिश सरकार के अत्याचारों व उत्पीड़न को सहने, जेल जाने के बाद भी आंदोलन किए गये व देश को आजाद करवाया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज देश लगातार तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। व विश्व में नई पहचान बनाई है। वहीं पूरे विश्व में भारत का तिरंगा नई उंचाइयों को छू रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने मसूरी को सुंदर बनाने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने को अनुरोध किया, प्लास्टिक का प्रयोग न करें वहीं मसूरी की सफाई में योगदान देने में नगर पालिका एमआरएफ सेंटर के योगदान की सराहना की गई व उसमें कार्य करने वाले कर्मचारियों को विशेष धन्यवाद किया गया। इस दौरान नगर पालिका के तीन पर्यावरण मित्र नायकों को भी सम्मानित किया गया। सार्वजनिक ध्वजारोहण में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष राकेश रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन परविदं रावत व सुनीता राणा ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, बीएस नेगी, स्वास्थ अधिकारी डा.आभास सिहं, बिरेंद्र बिष्ट, बलबीर चौहान, सुरेश गोयल, सुनील गोयल, मेघ सिंह कंडारी, अनिल गोदियाल, जसबीर कौर पुष्पा पडियार, स्मृति हरि, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।  मसूरी में स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका में ईओ राजेश नैथानी, कचहरी में नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस भवन में जोत सिंह गुनसोला ने, मजदूर संघ में अध्यक्ष रणजीत चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, आईटीबीपी, आईटीएम, छावनी परिषद सहित अनेक संस्थानों में ध्वज फहराये गये। मसूरी प्रेस क्लब में अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने ध्वज फहराया। सभी स्कूलों में भी ध्वज फहराने के साथ ही देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सदभावना संस्था ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढौर कैंट में ध्वज फहराया व बच्चों को मिष्ठान वितरिक किया इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी इस मौेके पर सदभावना अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सहित सदस्य मौजूद रहे। कोतवाली में कोतवाल अरविंद चौधरी, व अग्निशमन विभाग में फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल ने ध्वज फहराया व जवानों को शपथ दिलायी। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में विद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी नरेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने ध्वज फहराया, इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।