गणतन्त्र दिवस पर सार्वजनिक ध्वजारोहण लंढौर चौक पर।

मसूरी :- पर्यटन नगरी मसूरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक ध्वजा रोहण लंढौर चौक पर प्रातः 11बजे होगा और इस मौकेपर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा। वहीं सदभावना संस्था की ओर से भी एक विभूति को सम्मानित किया जायेगा, इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए पालिका नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया, वहीं ध्वजा रोहण के समय वाहन लंढौर बाजार क्षेत्र में न आयें इसके लिए कोतवाल को निर्देशित किया गया ताकि वाहनों को घंटाघर से बाई पास व टिहरी की ओर से आने वाले वाहनों को मलिंगार चौक पर ही रोका जा सके ,वहीं नगर पालिका प्रशासन ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरित करने सहित शहर के हैरिटेज एवं ऐतिहासिक भवनों, सरकारी भवनों, शहीद स्मारक आदि पर प्रकाश की व्यवस्था करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *