मसूरी:- अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जयंती पर भाजपा मसूरी मंडल ने उप जिला चिकित्सालय में जाकर महिला वार्ड व आस पास के क्षेत्र की सफाई की व मरीजो को फल व जूस वितरित किए।
उप जिला चिकित्सालय में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं पुण्य तिथि मनाई व स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही रोगियो को फल एवं जूस वितरित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहाकि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे जो 31 मई तक चलेगे। इसी कड़ी में उप जिला चिकित्सालय में महिला वार्ड व आस पास के क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सफाई की व रोगियों को फल व जूस वितरित किए। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद जसोदा शर्मा, उप संयोजक कमला थपलियाल, सीता पंवार, गुडडी देवी,जमुना लेखवार, दर्शनी सेमवाल, अनीता धनाई, अवतार कुकरेजा, मनीष कुकसाल, सहित भाजपा कार्यकता्र मौजूद रहे।

