अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंस साइकिल रेस लददाख के त्सेवांग नोरबू ने जीती।

मसूरी। मसूरी, 26 नवम्बर। राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकि सहयोग से आयोजित अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2026 का मसूरी टिहरी बाईपास रोड लक्षमणपुरी में समापन किया गया। जिसमें लददाख के त्सेवांग नोरबू एशिया यूनियन टीसीएस रेचिंग टीम में 23 घंटे 31 मिनट 2 सेंकेंड के कुल समय के साथ खिताब अपने नाम किया। हरियाणा के शिवेन 8 मिनट 58 सेकेंड पीछे रहकर द्वितीय तथा आर्मी एडवेंचर टीम के खुशीमन घरती ने 9 मिनट 17 सेकंड पीछे रहकर तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, आरएन भार्गव इटर कालेज व सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने रोड के किनारे खड़े होकर समापन स्थल पर साइकिल रेस में प्रतिभाग करने वालों का हाथ हिलाकर स्वागत किया।
20 नवम्बर को नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर में आयोजित शुभारम्भ समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से रेस का उद्घाटन किया, तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिलिस्टों को रवाना किया। देश के 18 राज्यों तथा भारतीय थल सेना, वायुसेना एवं आईटीबीपी के 66 साइकिलिस्टों ने मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, तिलवाड़ा, टिहरी एवं चिन्यालीसौड़ होते हुए मसूरी तक कुल 658 किलोमीटर की दूरी 6 चरणों मे ंतय की। कुमाऊँ और गढ़वाल के 10 जनपदों को एक मार्ग से जोड़ने वाली यह रेस प्रदेश की एकता और यहाँ के लोगों के आपसी जुड़ाव की प्रतीक बनी। मार्ग में अनेक स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्प् वर्षाकर साइकिलिस्टों का स्वागत किया। मात्र 19 वर्ष के त्सेवांग नोरबू ने पहले दोनों चरण जीतकर बढ़त बनाई और अंत तक उसे बनाए रखा। तीसरे चरण मे शिवेन ने नोरबू को एक सेकंड के दसवें हिस्से से भी कम अंतर से पछाड़ा, जबकि खुशीमन घरती ने अंतिम तीनों चरण तिलवाड़ा से टिहरी, टिहरी से चिन्यालीसौड़ तथा चिन्यालीसौड़ से मसूरी  जीतकर दमदार प्रदर्शन किया। सबसे लंबा चरण बागेश्वर से तिलवाड़ा तक 145 किलोमीटर का रहा। सायं टाउन हॉल, मसूरी में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिनव शाह, उत्तराखण्ड होटल एसोसिएशन एवं मसूरी होटल एसोसिएशन केअध्यक्ष, सीएफआई के महासचिव मनिन्दर पाल सिंह तथा कोषाध्यक्ष विमल चौधरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे हैं और पर्वतीय क्षेत्रों मे शीतकालीन पर्यटन तथा स्थानीय आजीविका को नई गति दे रहे हैं। सचिव पर्यटन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद धीरज सिंह गर्ब्याल ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई देते हुए कहा, राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर देश भर के साइकिलिस्टों ने कुमाऊँ से गढ़वाल तक 658 किलोमीटर का सफर तय कर उत्तराखण्ड की एकता का संदेश दिया है। इस रेस ने सिद्ध किया है कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय मार्ग साहसिक खेलों के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ गंतव्यों मे हैं। ऐसे आयोजनों से शीतकालीन पर्यटन को बल मिलता है, कम-ज्ञात क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर आते हैं और मार्ग के गाँवों में होमस्टे एवं स्थानीय आजीविका के नए अवसर बनते हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड वर्ष भर साहसिक पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बने। स्वागत संबोधन में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि यह आयोजन राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ को समर्पित है और इसका उद्देश्य कम-ज्ञात पर्वतीय क्षेत्रों एवं शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, जीएमवीएन, केएमवीएन, सीएफआई, एवं मार्ग के सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक प्रचार अमित लोहनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्तराखण्ड पर्यटन द्वारा आगामी 4 से 6 दिसम्बर तक हिमालयन कार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही माणा पास से 100 मील हिमालयन एंड्योरेंस रन सहित वर्ष भर विभिन्न साहसिक आयोजन प्रस्तावित हैं। अंतिम परिणाम सामान्य वर्गीकरण शीर्ष10 स्थान पाने वाले व चरण मार्ग विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
प्रथम त्सेवांग नोरबू, लददाख 23 घटें 31मिनट 2 सेेकेंड, दूसरे नंबर पर शिवेन हरियाणा,23 घटें 40 मिनट एक सेकेंड़, तीसरे पर खुशीमन घरती भारतीय सेना 23 घंटे 40 मिनट व 20 सेकेंड, चौथे में डेविड कुमार, हिमाचल, 23घंटे 52मिनट पांच सेकेंड़, पांचवे में थोटमाचन अवुंगशी भारतीय वायु सेना 24 घंटे 2मिनट तीन सेंकेंडत्र छठे खरिकसिंग एडोनिस तांगपु मणिपुर 24 घंटे 6 मिनट 25 सेकेंड़ सातवे, जिग्मेत चोसग्याल आईटीबीपी 24 घंटे 16 मिनट 46 सेकेंड़ आठवें रमन मन्हास सेना 24 घंटे 39 मिनट 55 सेंकेंड, नवें सौरभ सिंह सेना 24 घंटे 45 मिनट 41 सेकेंड व दसवे स्थान पर भी सेना के अमृत गुरूंग 24 घंटे 52 मिनट 53 सेंकेंड रहे।  चरण वार विजेताओं में मुक्तेश्वर से पिथौरागढ त्सेवांग नोरबू 4 घंटे 50 मिनट 46 सेंकेंड़ पहले, पिथौरागढ से बागेश्वर त्सेवांग नोरबू 4 घंटे 24 मिनट 43 सेकेंड, दूसरे बागेश्वर से तिलावाड़ा शिवेन पंाच घंटे 1 मिनट 11 सेंकेंड़ तीसरे, तिलवाड़ा से टिहरी खुशीमन घरती 3 घंटे 40 मिनट 19 सेंकेंड, चौथे, टिहरी से चिन्याली सौंड़ खुशीमन घरती 2 घंटे 30 मिनट 15 सेंकेंड, पांचवे व चिन्याली सौड़ से मसूरी 3 घंटे 3 मिनट 28 सेंकेड छइवें स्थान पर रहे।