मसूरी। लंढौर छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस थापा एंव मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह ने छावनी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए उमंग वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र व चार दुकान तथा छावनी बाजार नियर मलिंगार में बच्चों के खेलकूद हेतु बाल उद्यान का उदघाटन किया।

भारी बारिश के बीच छावनी परिषद लंढौर के अध्यक्ष आरएस थापा एंव मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह ने वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र व दो बाल उद्यानों का उदघाटन कर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों को समर्पित किया। इस मौके पर स्थानीय जनता ने छावनी परिषद का आभार व्यक्त किया व हर्ष व्यक्त किया। मलिंगार चौक पर वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र में लाइब्रेरी, योगा कक्ष एवं इंडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है जबकि बाल उद्यान में आधुनिक झूले एवं ग्रास मैट लगायी गयी है जिससे बच्चे यहां खेलकूद सकें। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक अवतार कुकरेजा ने बताया कि लंबे समय से छावनी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी जो पूरी हो गयी अब इसका उपयोग क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक कर सकेंगे तथा वे लाइब्रेरी में पढ सकेंगे व इनडोर गेम्स खेल कर मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य लाभ पा सकेंगे। उन्होंने छावनी क्षेत्र में इस उपलब्धि पर छावनी परिषद के अध्यक्ष आरएस थापा व सीईओ अंकिता सिंह का आभार जताया व पहाड़ी टोपी भेंट की। इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, पूर्व सभासद पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, कमल शर्मा, विजय बुटोला, कार्यालय अधीक्षक सिकंदर नौटियाल, अभियंता शशांक चौहान प्रोग्रामर मयंक लखेडा आदि मोजूद रहे।

