सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढ़ोर कैंट मसूरी के छात्रों को दी जानकारी।

मसूूरी।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढ़ोर कैंट मसूरी में अनिल गोयल सभासद नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में किये जा रहे सेवा कार्यो से अवगत कराया गया। विद्यालय क सभी बच्चों को जूते , जूस  एवं बिस्किट आदि का वितरण किया गया। उन्होंने छात्रों को सहयोग का आश्वासन दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती अनीता धनाई सभासद नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा छात्रों को सेवा व सत्य के पथ पर चलने का आह्वान किया गया
अनुज तायल ने बच्चों को एक श्रेष्ट नागरिक बनने का संदेश दिया और विद्यालय में बच्चों के लिये किये जाने वाले प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर पवन गोयल,सुनीता गोयल,शिक्षक परविन्द सिंह रावत,दीपा सहित विद्यालय के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।