भारतीय जनता पार्टी मंडल बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा व निदान का निर्णय लिया।

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गयी जिसमें नये कार्यकर्ताओं व सदस्यों को जोड़ने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनाने व शहर की समस्याओं का समाधान करने पर चर्चा की गयी जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके।
भाजपा मसूरी मंडल की मासिक बैठक अध्यक्ष रजत अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा मंडल के पिछले कार्यक्रमों का समीक्षा की गयी और साथ में आगमी समय में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि पार्टी के सभी मोर्चा का गठन 7 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है। वहीं निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी में अधिक से अधिक नए साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाय, कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाय व कार्यकर्ताओं को नये दायित्व दिए जाय। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूचि बनाई जायेगी, ताकि पार्टी हित में उनके अनुभवों व सुझावों को लिया जा सके। वहीं बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी और इनके समाधान हेतु सभी विभागों से संपर्क किये जाने का निर्णय लिया गया ताकि आम जनता को समस्याओं से निजात दिलाई जा सके। वहीं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर पार्टी के विकास कार्या व नीतियों को अवगत कराने का भी निर्णय लिया गया व कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आहवान किया गया। बैठक में मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, अवतार कुकरेजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, पालिका सभासद अमित भटट, आशीष जोशी, अनिल गोयल, सलीम अहमद, अरूण कुमार, अल्पसंख्य मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, कमल शर्मा नरेंद्र बिष्ट सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।