अखिलेश की दिल्ली की मुख्यमंत्री पर की गयी टिप्पणी निंदनीय व अशोभनीय।

मसूरी। संसद में पेश किए गये महिला आरक्षण बिल का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर की गयी अभद्र टिप्पणी का भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कड़ा विरोध किया है व उनके बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान दिल्ली की मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए दिया गया है। उनके बयान से यह साफ दिखता है कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है, उनके विचार और सोच अशोभनीय व संकीर्ण मानसिकता की परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं का सम्मान है व देश में महिला सशक्तिकरण करने के लिए कई योजनाओं को शुरू किया गया है व उन्हें बराबरी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को यह नहीं पता है कि आज की महिला हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल रही है, उनकी टिप्पणी हर महिला के लिए अपमान जनक है।