गन हिल रोपवे पर किए गये मॉक ड्रिल।

मसूरी। उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के चलते शासन प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंध के तहत मॉक ड्रिल किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर मालरोड गनहिल रोपवे में फंसे दो लोगों को सफलता पूर्वक आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों के आपसी तालमेल से  नीचे उतारा  गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया।
मॉल रोड गन हिल रोपवे पर किए गये मॉक ड्रिल में नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, नगर पालिका, एमडीडीए, आदि की टीमों ने आपसी तालमेल बनाकर रेस्कयू अभियान चलाया व सफलता पूर्वक रोपवे में फंसे दो पर्यटकों को सकुशल निकाला, जिसमें एक की तबियत खराब होने पर मौके पर ही उपजिला चिकित्सालय से आयी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने बताया कि शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर रोपवे में मॉक ड्रिल की गयी जिसमें बताया गया कि दो पर्यटक रोपवे में फंसें है जिस पर मेरे द्वारा तत्काल सभी संबंधित विभागों को फोन किया गया व मौके पर पहुंचे जहां दस बजे रेस्कयु अभियान शुरू किया गया जो साढे बारह बजे तक चला। मॉकड्रिल का उददेश्य यह है कि संबंधित विभाग किसी भी आपदा के लिए हर समय तैयार रहे, उनकी परख के लिए मॉकड्रिल की जाती है जिससे आपदा के समय कम से कम जनधन की हानि हो व लोगों को बचाया जा सके। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ मसूरी यूनिट के इंचार्ज एसआई गब्बर सिंह ने बताया कि गनहिल से रोपवे से नीचे पर्यटक आ रहे थे, सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व रेस्कयू अभियान चलाया व उन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। ऐसे आयोजन से लोग जागरूक भी होते है। मौके पर मौजूद फायर सर्विस के इंचार्ज धीरज तड़ियाल ने बताया कि मसूरी रोपवे पर दो लोगों के फंसे होने पर फायर सर्विस की टीम मय उपकरण मौके पर पहुंची व एसडीआरएफ के साथ तालमेल बनाकर रोपवे में फंसे लोगों को निकाला गया व उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुुंचाया गया। मॉक ड्रिल में नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा, एसडीआरएफ के एसआई गब्बर सिंह, फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल, पुलिस के एसएसआई तत्येद्र राठी, लोनिवि के सहायक अभियंता गौरव वर्मा, एमडीडीए के अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, आपूर्ति अधिकारी मनोज बर्त्वाल, जल संस्थान से अवर अभियंता ज्योति शाह, विद्युत विभाग से अवर अभियंता मनोज पंवार, रोपवे संचालक अमित बंगवाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।