भारत भारती संस्था के अनुज तायल अध्यक्ष, निधि बहुगुणा महामंत्री चुनें गये।।

मसूरी। अखिल भारतीय सांस्कृतिक गैर राजनीतिक संस्था भारत भारती, का गठन किया गया जिसमें अनुज तायल को अध्यक्ष व निधि बहुगुणा को महामंत्री चुना गया। महाराष्ट्र से आये भारत भारती कें राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनय पत्राले, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सतीश मुंडेपी, क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल की उपस्तिथि में डा. मनोज रयाल को संरक्षक मनोनीत करते हुए अनुज कुमार तायल को अध्यक्ष, अनिल गोयल को उपाध्यक्ष, निधि बहुगुणा को महासचिव, संदीप अग्रवाल को मंत्री, राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अनिता सक्सेना को महिला प्रभारी के दायित्व दिए गए।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज सभागार में आयोजित बैठक में अवगत कराया गया कि भारत भारती अखिल भारतीय सांस्कृतिक एवं गैर राजनैतिक संस्था है, जिसका मूल उद्देश्य भारत के विभिन्न प्रान्तों एवं शहरों में आवासित तथा किसी भी व्यवसाय, नौकरी, अध्ययन, अध्यापन में कार्यरत लोगों को अपनी बोली, भाषा,रीति नीति, पहनावा, परम्पराओं को आगे बढाने व उन सब में आपसी प्रेम प्यार सदभाव, सौहार्द प्रगाढ़ता बनाने के उददेश्य से बनायी जाती है। संस्था सभी को एक दूसरे के उत्सव पर्व, भाषा, धर्म एवं संस्कृति का सम्मान करने व,इसी पावन भाव को लेकर भारत भारती संस्था भारत के सभी क्षेत्रों में कार्य करती है। भारत भारती एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित है। भारत के गांवों व शहरों में लघु भारत बसता है, राष्ट्र की प्रगति में स्थिरता एवं अखंडता के लिए राष्ट्रीय एकता अति महत्वपूर्ण है इन्ही भावो के साथ भारत भारती देश के 26 प्रदेशों में सक्रिय रूप से कार्यरत है। एक भारत श्रेष्ट भारत के भाव को व्यवहारिक रुप से समझने एवं आत्मसात के उद्देश्य से मसूरी में भी भारत भारती की नगर इकाई का गठन किया गया। भारत माता, जन्म देने वाली माता, गौ माता, पृथ्वी माता, जीवन दायिनी विभिन्न नदियों स्वरूप माता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान करते हुए सभी से परस्पर सौहार्द के साथ विविधता में एकता सूत्र को साकार करने हेतु कार्य करने की अपेक्षा सदस्यों से की जाती है।