भाजपा मसूरी मंडल ने मुख्यंमंत्री धामी के जन्म दिवस पर युवाओं को स्टेशनरी व फल वितरित किए।

मसूरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिध धामी के जन्म दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी व उनकी दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना के साथ महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में छात्रों को स्टेशनरी व फल वितरित किए गये।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता महात्मा योगेश्वर सरस्वी शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज पहुंचे व विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को मनाया। इस मौके पर छात्रों को पुष्कर सिंह धामी के सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी वहीं छात्रों के साथ उनका जन्म दिन मनाया गया व उनकी दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना की गयी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बड़ा खुशी का दिन है जिसमें उनका जन्म दिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री धामी लगातार नये कीर्तिमान विश्व में स्थापित कर रहे है, जिनका लोहा देश के नेता व कार्यकर्ताओं सहित लोग मान रहे है। युवा मुख्यमंत्री होते हुए उन्होंने अनेक ऐसे कार्य किए जिससे उनका देश में सम्मान व मान बढा। उन्होंने यूसीजी, नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण कानून, ला कर नये कीर्तिमान स्थापित किए व गलत नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ इस संबध में सुझाव साझा किए गये व युवा संकल्प दिवस के रूप में उनका जन्म दिन मनाया ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके व विश्व में विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित कर सकें व युवा पीढी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढे। उन्होने कहा कि जेनजी हमारे देश का शब्द नहीं है न ही यहां के युवा भ्रमित है हमारे युवा देश व प्रदेश के साथ है व पार्टी के साथ है। युवा कांग्रेस व अन्य दलों के भ्रामक प्रचारों से उन्हें सबक सिखायेगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अनुज तायल, रमेश खंडूरी, सभासद अनिल गोयल, कुशाल राणा, शिव अरोड़ा, उज्जवल नेगी, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।