तीन पुरातन छात्रों ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे 70छात्रों को ट्रैक सूट वितरित किए।

मसूरी। आरएन भार्गव इंटर कालेज में विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के बाद रिटायर होने पर विद्यालय पहुंचे तीन पुरातन छात्रों ने  पुरानी यादों को ताजा किया, वहीं उन्होंने विद्यालय में पढने वाले 70 से अधिक छात्रों को  ट्रैकशूट वितरित किए।
आरएन भार्गव पहुुंचे पुरातन छात्र डिप्टी जनरल मैनेजर ओएनजीसी रिटायर दीपेंद्र सिंह चंद, डिप्टी डायरेक्टर जियोलॉजी विभाग रिटायर व चीफ प्रबंधक पीएनबी सुनील कुमार टम्टा ने विद्यालय का निरीक्षण किया व पुरानी यादें ताजा की। वहीं कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने पर उन्होंने मुकाम हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने पुराने शिक्षकों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया व कहा कि यहां के बच्चे टेलेंटेड है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में विद्यालय जाकर छात्रों को ट्रैकशूट देने का आश्वासन दिया था व आज वह गुणवत्तायुक्त ट्रैकशुूट लेकर विद्यालय पहुंचे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय भटट व छात्रों ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया वहीं उन्होंने भविष्य में विद्यालय की जरूरतों को पूरा करने का भी भरोसा दिया व कहा जिस चीज की जरूरत हो उन्हें अवगत करायें ताकि व समय से विद्यालय को उपलब्ध करा सकें। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।