मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलड़ी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलड़ी में भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया व अपनी कल्पनाशीलता को कागजों पर उकेरा। वहीं भाषण देकर प्रतिभा का परिचय दिया
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मसूरी के सभासद विजय रमोला विशेष रूप से कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्याें व देश हित में किए जा रहे कार्यों सहित सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बनाने का सुझाव दिया था जो की सभी देशों ने माना और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान का नारा दिया था जो कि विश्व सबसे बड़ा अभियान बना इसी प्रकार से गरीबों को राशन, गरीब महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए मोदी आवास योजना आदि कई कार्य किए गए। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य कमोद शर्मा, अध्यापिका बबीता, व अन्य सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।