मसूरी। मजदूर संघ के एक गुट ने अपने को असली मजदूर संघ बताते हुए शहीद स्थल पर गोल्फकार्ट संचालन को लेकर भूख हड़ताल कर रहे लोगों के बारे में बताया कि वह मजदूर संघ सदस्य नहीं है, उन्हें पूर्व में निष्कासित किया जा चुका है। मजदूर संघ के एक गुट के महामंत्री सोबन सिंह पंवार ने कहा कि जो भूख हड़ताल कर रहे है उनकी मांग गलत है, मसूरी में गोल्फकार्ट का संचालन हुआ तो मजदूर संघ के लोग अनिश्चित कालीन आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे। उन्होंने यह भी कहा कि गोल्फकार्ट का मामला कोर्ट में चल रहा है ऐसे में भूख हड़ताल करना न्यायालय की अवमानना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट सड़क पर चलने के लिए नहीं है न ही वह मोटर व्हीकल एक्ट मेें आती। इस संबंध में मजदूर संघ की एक बैठक जयमल पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि वह गोल्फकार्ट संचालन का विरोध करेंगे, अगर नगर पालिका ने इनका संचालन किया तो उनका संगठन भूख हड़ताल करने को बाध्य होगा। बैठक में महामंत्री सोबन सिंह पंवार, बिंदी लाल, कमल कंडारी, पुसु लाल, कुलदीप सिंह, जैमल, उत्तम नेगी, रमेश सिंह कमानी देवी, संत लाल, सीता देवी, विजय कुमार सहित मजदूर संघ के सदस्य मौजूद रहे।

