मसूरी। शरदोत्सव 2026 का भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने गांधी चौक पर उद्घाटन कया । पालिका अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी आशीष चौहान ने शरदोत्सव ध्वज फहरा व गुब्बारे उड़ा कर आतिशबाजी के साथ उदघाटन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नगर विकासमंत्री राम सिह केंड़ा व मंत्री गणेश जोशी ने आना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर नहीं उड़ पाया जिस कारण शरदोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, एसडीएम राहुल आंनद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कुशाल राणा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शरदोत्सव के तहत पहले दिन नगर पालिका टाउन हाल में पदमश्री बसंती बिष्ट के जागर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो रहा है ।
शरदोत्सव के तहत पहले दिन नगर पालिका टाउन हाल में पदमश्री बसंती बिष्ट के जागर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो रहा है ।

