स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संपर्क अभियान 2026 के तहत सड़क सुरक्षा अभियान कार्यशाला हैंपटन कोर्ट स्कूल में आयोजित की गयी जिसमें प्रभारी निरीक्षक नरेंद सिंह गहलावत ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया ताकि उसका अनुपालन कर दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके व सुरक्षित वाहन चला सकें।
हेंपटन कोर्ट स्कूल प्रांगण में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोेधित करते हुए भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के तत्वााधान में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम जनता और छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग न करने और रेड लाइट जंप न करने जैसे जरूरी यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में बच्चों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून का पालन करना नहीं बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है जिससे सड़क दुर्घटनाओं और असमय होने वाली मौतों को रोका जा सके। इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जोड़ा गया ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित कर सकें। वहीं कार्यशाला में नशा मुक्ति के बारे में विशेष रूप से बताया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिहं गहलावत ने बच्चों को यातायात सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया, बिना हेलमेंट, ट्रिपल राइडिंग, अंडर एज में वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं से छात्र छात्राओं को अवगत कराया व नियमों का पालन करने का आहवान किया जिससे संडक पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इस मौके पर सभासद विजय बिंदवाल, आशीष जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, रितिक बिजल्वाण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।