मसूरी। मालरोड कुलडी के एक रेस्टोरेंट में युवाओं को मतदाता बनाये जाने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि 18 वर्ष पूरे करने पर मतदाता बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करे व अपने बीएलओ से संपर्क करे या मतदाता पोर्टल से सीधे मतदाता बने। इस मौके पर सभी को मतदाता बनने की शपथ भी दिलायी गयी।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता मदनमोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे देश के भावी निर्माता व युवा मतदान की महत्ता को समझें व अपने अधिकारों के लिए लड़ सके। उन्होंने आहवान किया कि जिनका मतपत्र नहीं बना है वह मतपत्र बनाये व जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करें। उन्होंने इस मौके पर विस्तार से बताया कि मतदाता बनने के लिए किन दस्तावेंजों की जरूरत पड़ती है। उन्होंनेे कहा कि जब मतदाता बनेगेंतभी मतदान कर सकेंगे इस लिए मतदान पत्र बनाना जरूरी है। इसके लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें व जरूरी दस्तावेज तैयार करे। जो लोग बाहर चले गये है व बाहर से आये है वह भी अपने प्रपत्र बनाकर मतदाता बन सकते है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मतदाता बनने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को मतदान का अधिकार है जिसमें सरकार का प्रयास है कि नये मतदाता अपना मतपत्र बनाये ताकि वे आने वाले चुनाव में वह मतदान कर सही सरकार को चुन सके। इस मौके पर बीएलओ अरविंद पंवार ने भी बताया कि मतदाता बनने के लिए किन दस्तावेंजो की जरूरत है उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में लोग अधिकार की बात तो करते है पर कर्तव्यों को भूल जाते है, अगर आप सरकार से अधिकारों की बात करते है तो मतदाता बनना जरूरी है जब आप सरकार चुनेंगे तभी उनसे अपने अधिकारों की बात कर सकते हैं। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष विधांत थापली, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद ठाकुर व पालिका सभासद अमित भटट आदि मौजूद रहे।

