मसूरी गर्ल्स व सनातन में छात्राओं को भविष्य निर्माण पर कार्यशाला आयोजित की गयी।

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कैरियर परामर्श संगोष्ठी मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज व सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित की गयी जिसमें छात्राओं को भविष्य निर्माण के लिए जरूरी टिप्स दिए गये व बताया गया कि जिस क्षेत्र में वह जाना चाहती है उस क्षेत्र में आगे किस प्रकार बढे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कैरियर काउंसलिंग और गाइडेंस सत्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन देने व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यशाला का उददेश्य विकसित भारत के तहत युवा शक्ति को सही मार्ग दर्शन देकर उन्हें आगे बढाना है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुसार सही कैरियर विकल्प चुनने में मदद करना है। इस सत्र के माध्यम से विशेषज्ञ छात्रों को सरकारी नौकरियों, प्राइवेट सेक्टर, तकनीकी शिक्षा, डिजिटल स्किल्स और स्टार्टअप,  स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कौशल विकास योजनाओं और अप्रेंटिसशिप पोर्टल्स के बारे में जागरूक किया गया जिससे छात्र छात्राएं इसका लाभ लेकर आगे बढ सके व अपना भविष्य निर्माण कर सकें। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और संयोजक कमल शर्मा ने सभी छात्राओं से संवाद किया और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। संगोष्ठी में 110 से अधिक छात्राओं नें प्रतिभाग किया, अंत में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ख़ासकर प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल का जिन्होंने मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर उपलब्ध करवाया गया और साथ में सभी अध्यापकों का, नैस्कॉम फाउंडेशन की टीम का जिनके द्वारा ये सत्र में ज्ञानवर्धन जानकारी दी गयी। इस अभियान के माध्यम से प्रदेशभर के स्कूलों, महाविद्यालयों और सरकारी संस्थानों में पहुंचकर सीधे युवाओं से संवाद किया जा रहा है।