मसूरी :- मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कोतवाली मसूरी प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट द्वारा थाना एवं चौकियों में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को शपथ दिलाई गई । सभी को हर घर तिरंगा लगाने और देश प्रेम की भावना जगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें आम जनमानस द्वारा भी महत्वपूर्ण सहभागिता की गई। तिरंगा रैली में पुलिस के जवान हाथों में तिरंगा लेकर माल रोड पर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ चल रहे थे। इस दौरान सड़कों पर चलने वाले लोगों ने भी उनका पूरा समर्थन किया और उनके साथ रैली में प्रतिभाग किया।


You always bring clarity to confusing subjects.
I’m so glad I found this — what an exciting read!
I’m genuinely in awe — this is exceptional!
Hands down one of the best things I’ve read all week!
I’m saving this — too good not to revisit!