मसूरी:- बहुचर्चित गढ़वाली फीचर फिल्म पितृकुड़ा का क्लाइमेक्स सीन आज मसूरी में एक होटल में नायक नायिका पर फिल्माया गया।
विदित हो कि निर्देशक प्रदीप भंडारी के निर्देशन में गत एक माह से फिल्म पितृकुड़ा की शूटिंग गढ़वाल के अनेक स्थानों पर चल रही थी, यह फिल्म गढ़वाल की अनूठी रश्म पितृकुड़ा पर आधारित है जिसमें परिवार के दिवंगत व्यक्ति के नाम से एक लिंग गांव में बनें मंदिर रूपी पितृकुड़ा में स्थापित कर दिया जाता है।
फिल्म के निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग हो चुकी है और 3 नवम्बर को प्रदेश के सिनेमा हालों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में सहायक निर्देशक विजय भारती और कैमरामैन नागेन्द्र प्रसाद हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में शुभ चंद्रा, शिवानी भण्डारी, राजेश जोशी, पदम गुसाईं, गम्भीर जयाडा, सुषमा व्यास आदि प्रमुख हैं
उन्होंने बताया कि पहाड़ की संस्कृति पर आधारित यह गढ़वाली फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

